उत्तराखंड

Haridwar: राहगीरों के सामने महिलाओं के बीच झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी

Admindelhi1
28 Jun 2026 11:51 AM IST
Haridwar: राहगीरों के सामने महिलाओं के बीच झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी
x
हरिद्वार में महिलाओं के बीच विवाद से यातायात प्रभावित

हरिद्वार: सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर आपस में विवाद और मारपीट पर उतारू चार महिलाओं को हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस की टीम देर रात मायापुर चौकी क्षेत्र में होटल, ढाबों, धर्मशालाओं की चेकिंग व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर रही थी।

इसी दौरान शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू थीं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्ष आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद कर रहे थे।

आज कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने शांति भंग होने और किसी संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया। पुलिस ने बताया कि चारों महिलाएं हरिद्वार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली की हैं।

Next Story