उत्तराखंड
Haridwar: बस हादसे में महिला ने गंवाई जान, बच्चा अस्पताल में भर्ती
Admindelhi1
31 July 2026 11:17 AM IST

x
बस हादसे में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हरिद्वार: रुड़की में गुरुवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार रुड़की रोडवेज डिपो की एक अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। एसडीएम चौक और गोल चक्कर के बीच बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक पर पिरान कलियर निवासी नसरीन अपने पति और बच्चे के साथ सवार थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पिछले पहिये की चपेट में आने से नसरीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsहरिद्वारबस हादसेमहिलागंवाई जानबच्चा अस्पतालभर्तीHaridwarbus accidentwoman loses lifechild hospitalizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





