उत्तराखंड
Haridwar: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नए पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित
Admindelhi1
3 April 2026 2:34 AM IST

x
हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, ओबीसी मोर्चा प्रभारी राकेश गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एजाज हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष राव जमीर, सफी लोधा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संगठन की रीति-नीति और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाकर संगठन को मजबूत किया जाए और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाए।
संबंधित
Tagsहरिद्वारभाजपाअल्पसंख्यक मोर्चानए पदाधिकारियोंस्वागतसमारोहआयोजितHaridwarBJPMinority Morchanew office bearerswelcomeceremonyorganizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





