उत्तराखंड

Haridwar: हरिद्वार में वीकेंड भीड़ से बढ़ा यातायात दबाव, पुलिस सतर्क

Admindelhi1
24 May 2026 4:29 PM IST
Haridwar: हरिद्वार में वीकेंड भीड़ से बढ़ा यातायात दबाव, पुलिस सतर्क
x
हरिद्वार में बढ़ी वाहनों की आवाजाही, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

हरिद्वार: वीकेंड के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जा सके। वहीं भीड़ के कारण बनी जाम की स्थिति और भीषण गर्मी के चलते लोग हलकान रहे।

उल्लेखनीय है कि वीकेंड के दौरान हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं वीकेंड के बाद गंगा दशहरा होने के कारण भीड़ का दबाव और बढ़ गया। अधिमास होने के कारण भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक यातायात रविवार काे स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरे और शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों का निरीक्षण करते हुए यातायात संचालन की कमान संभाली। यातायात पुलिस द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

वीकेंड और धार्मिक गतिविधियों के चलते शहर में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालने में लगातार जुटे रहे, लेकिन भीषण गर्मी और जाम के कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक वाहनों के जाम में फंसे लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। पुलिस ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात उनकी प्राथमिकता है तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Next Story