उत्तराखंड

Haridwar: जलशक्ति मंत्री ने हरिद्वार में विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

Admindelhi1
15 July 2026 5:22 PM IST
Haridwar: जलशक्ति मंत्री ने हरिद्वार में विकास परियोजनाओं का लिया जायजा
x
हरिद्वार में निर्माण और विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे जलशक्ति मंत्री

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हरिद्वार पहुंचकर सिंचाई विभाग से जुड़े विकास कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा की। उनका यह दौरा हरिद्वार, उधमसिंहनगर और बिजनौर जनपदों में चल रहे सिंचाई एवं जल संसाधन संबंधी विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक यात्रा के रूप में भी रहा।

प्रातःकाल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने वीआईपी घाट पर गंगा स्नान किया। इसके उपरांत माँ गंगा के पावन तट पर यज्ञ एवं पूजन-अर्चन कर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए एक फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया तथा ईश्वरीय प्रकृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।इस अवसर पर उन्होंने आचार्य एवं ज्योतिषाचार्य गिरधर शास्त्री से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बिलकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक व पूजा-अर्चना की।

अपने दौरे के दौरान मंत्री ने कृष्णायन गौशाला का भी भ्रमण किया और गौवंश संरक्षण एवं सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर आचार्य विवेकानंद शास्त्री, हरिद्वार सिंचाई विभाग के अधिकारी विकास त्यागी, भारत भूषण शर्मा, के. के. सैनी, अनुज बंसल सहित सिंचाई विभाग के अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Next Story