उत्तराखंड

Haridwar: वीआईपी नंबर के लिए लाखों की बोली, हरिद्वार में ₹5.40 लाख में हुआ आवंटन

Admindelhi1
27 July 2026 10:56 AM IST
Haridwar: वीआईपी नंबर के लिए लाखों की बोली, हरिद्वार में ₹5.40 लाख में हुआ आवंटन
x
₹5.40 लाख में बिका वीआईपी नंबर, हरिद्वार में बढ़ी नंबरों की दीवानगी

हरिद्वार: हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा वाहन पंजीकरण की नई श्रृंखला यूके०८ बीएम प्रारम्भ होते ही महत्वपूर्ण नंबरों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन स्वामियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई आकर्षक नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं।

नई सीरीज में यूके०८ बीएम ०००९ सबसे महंगा नंबर रहा, जिसके लिए ₹५,४०,०००की सर्वाधिक बोली प्राप्त हुई। इसके अलावा यूके०८ बीएम ०००१ के लिए ₹४,९१,०००, यूके०८ बीएम ०००७ के लिए ₹३,८८,०००, यूके०८ बीएम ०००८ के लिए ₹ १,७३,०००, यूके०८ बीएम ०००२ के लिए ₹१,४१,००० की बोली लगी। यूके०८ बीएम ९०, ९००५, ०००६, ००४, ११११, ८८८८, ५५५५, ०१०१, ०९, ०७ जैसे अन्य वीआईपी नंबरों के लिए भी लोगों ने जमकर बोली लगाई।

फैंसी नंबरों की इस ई-नीलामी से परिवहन विभाग को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है। यह दर्शाता है कि लोग अपनी पहचान से जुड़े विशेष नंबरों के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करने को तैयार हैं।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि नागरिकों ने नई श्रृंखला में फैंसी नंबरों के प्रति अत्यधिक उत्साह दिखाया। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी से प्राप्त राजस्व सरकार के लिए महत्वपूर्ण आय स्रोत है और भविष्य में भी इस प्रकार की नीलामी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

Next Story