उत्तराखंड
Haridwar: अज्ञात हमलावर ने युवक की गोली मारकर हत्या की
Admindelhi1
30 Sept 2025 4:31 PM IST

x
हरिद्वार: कनखल क्षेत्र के दयाल एनक्लेव, जमालपुर में सोमवार देर रात एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुमित चौधरी उम्र 21 वर्ष पुत्र पप्पन के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद परिजन उसे भूमानंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कनखल और ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने टीम के साथ जानकारी जुटाई। वहीं इंस्पेक्टर रविंद्र शाह के नेतृत्व में कनखल थाने की पुलिस टीम दयाल एनक्लेव क्षेत्र में आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tagsहरिद्वारअज्ञातहमलावरयुवकगोली मारकरहत्याHaridwarunknownassailantyouthshotmurderedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





