उत्तराखंड

Haridwar: गंगा की तेज धारा में फंसी दो महिलाएं, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Admindelhi1
8 Aug 2026 4:20 PM IST
Haridwar: गंगा की तेज धारा में फंसी दो महिलाएं, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
x
कांगड़ा घाट पर एसडीआरएफ का सफल रेस्क्यू, दो महिलाओं को बचाया

हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्नान करते समय पैर फिसलने से उत्तर प्रदेश निवासी दो महिलाएं गंगा की तेज धारा में बहने लगीं। महिलाओं को बहता देख मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

एसआई पंकज सिंह खरोला के नेतृत्व में एसडीआरएफ जवानों ने तेज बहाव के बीच साहस और तत्परता का परिचय देते हुए दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद दोनों महिलाओं ने एसडीआरएफ टीम का आभार जताया। वहीं, कांगड़ा घाट क्षेत्र में गंगा के तेज बहाव को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम लगातार मुस्तैद है। 8 अगस्त की सुबह से अब तक एसडीआरएफ जवान कांगड़ा घाट पर 9 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतें और तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें।

Next Story