उत्तराखंड
Haridwar: बारात से वापस लौट रही कार पलटने से दो की मौत, दो घायल
Tara Tandi
10 Dec 2024 4:47 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: मंगलौर में शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई। यहां बारात से वापस लौट रही कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बारात की कार पलटने से दो युवकों की मौत
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में आज टांडा भनेड़ा से पाडली गुर्जर जा रही एक स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जैसे ही कार गलौर और सालियर के बीच हाईवे पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पलभर में ही मातम में बदल गई शादी की खुशियां
हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के कारण शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई। घटना के बाद मंगलौर सी ओ विवेक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई और बाकी लोग घायल है।
हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि हाईवे पर कार अनियंत्रित होने के कारण ही ये हादसा हुआ है।
TagsHaridwar बारात वापस लौट रहीकार पलटनेदो मौतदो घायलHaridwar Baraat returningcar overturnstwo deadtwo injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





