उत्तराखंड

Haridwar: लक्जरी-स्लीपर बसों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 185 चालान; 16 वाहन जब्त

Admindelhi1
1 Sept 2026 9:54 AM IST
Haridwar: लक्जरी-स्लीपर बसों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 185 चालान; 16 वाहन जब्त
x
नियम तोड़ने वाली लक्जरी बसों पर शिकंजा, 185 चालान काटकर 16 वाहन किए सीज

हरिद्वार: परिवहन विभाग ने सोमवार को जनपद में संचालित लक्जरी एवं स्लीपर बसों के खिलाफ विशेष संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 185 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 16 वाहनों को सीज किया गया।

संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन ने बसों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की जांच की। एआरएम रोडवेज विशाल कुमार की सहभागिता में बसों की संचालन व्यवस्था, संरचना, यात्री क्षमता और जरूरी अभिलेखों की भी पड़ताल की गई।

जांच के दौरान कई वाहनों में अनधिकृत संरचनात्मक परिवर्तन, निर्धारित बस बॉडी कोड का उल्लंघन, क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन और ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं सामने आईं। इसके अलावा अन्य यातायात एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले तीन वाहनों की फिटनेस निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, मुकेश भारती, भारत भूषण और हरीश सती ने विभिन्न स्थानों पर बसों की जांच और प्रवर्तन कार्रवाई में सहयोग किया।

एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने बस संचालकों को निर्देश दिए कि वाहनों का संचालन स्वीकृत संरचना, निर्धारित यात्री क्षमता, बस बॉडी कोड और सभी वैधानिक सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Story