Haridwar: बस हादसे में परिवार के तीन सदस्य घायल, युवती की मौत

हरिद्वार: श्यामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर बुधवार शाम सड़क हादसे में एक युवती की मृत्यु हो गई, जबकि उसके पिता और भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद बाइक को टक्कर मारने वाली बस का चालक और कंडक्टर फरार हो गए हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के कड़छ मोहल्ला निवासी नरेंद्र और उनका बेटा आशु ( 20) व बेटी सिम्मी (18) नजीबाबाद से हरिद्वार लौट रहे थे। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। शाम बजे के करीब जब वे पीली नदी के पुल पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके कारण मोटरसाइकिल दूर जा गिरी और सिम्मी बस के पहिए के नीचे आ गई। सिम्मी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नरेंद्र और उनके बेटे आशु को गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया है। पुलिस बस के चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है।





