उत्तराखंड

Haridwar: तीन सभासदों ने ली शपथ, पालिका बोर्ड हुआ 14 सदस्यीय

Admindelhi1
18 Sept 2026 7:06 PM IST
Haridwar: तीन सभासदों ने ली शपथ, पालिका बोर्ड हुआ 14 सदस्यीय
x
तीन नए सभासदों ने संभाली जिम्मेदारी, संख्या 14 पहुंची

हरिद्वार: नगर पालिका परिषद लक्सर में सरकार की ओर से नामित तीन सभासदों विकास खटाना, बिजेंद्र पांचाल और अमित कुमार धीमान ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू ने तीनों को शपथ दिलाई।

तीनों के नामांकन के बाद पालिका बोर्ड में सभासदों की संख्या 11 से बढ़कर 14 हो गई है। वर्ष 2025 में हुए नगर पालिका चुनाव में 11 सभासद निर्वाचित हुए थे।

शपथ ग्रहण के बाद नामित सभासदों ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने नगर की समस्याओं को पालिका की बैठकों में उठाने और उनके समाधान के लिए अन्य सभासदों के साथ समन्वय से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को पालिका तक पहुंचाना और विकास कार्यों में सहयोग करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू ने नए सभासदों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर का विकास सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नए सभासदों से आपसी समन्वय के साथ जनसमस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान में सहयोग करने का आह्वान किया। अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पालिका की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में सभासद गुलशेर, योगेश कुमार चौहान, अंकुर एडवोकेट, अजय वर्मा, सुरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार शर्मा, वसीम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Story