उत्तराखंड

हरिद्वार: देश प्रदेश का मान और सम्मान हमारे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के द्वारा बढ़ाया जा रहा है: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

Admin Delhi 1
11 March 2022 12:48 PM GMT
हरिद्वार: देश प्रदेश का मान और सम्मान हमारे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के द्वारा बढ़ाया जा रहा है: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी
x

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने विधानसभा चुनाव में पांचवी बार जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। देश को आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, गोवा व मणिपुर में शानदार जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की।चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भाजपा अपने अनुशासन, जनता के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ देश में कार्य कर रही है। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आई है। प्रधानमंत्री मोदी आज पूरे विश्व के लोकप्रिय नेता है। जिन्होंने संपूर्ण विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जिस तरह अपराध पर अंकुश लगाया है और प्रदेश की सत्ता का संचालन भली-भांति किया है। उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संतों का सम्मान हमेशा से करती आई है और संतों के आशीर्वाद से ही भाजपा उत्तराखंड सहित देश का चहुमुखी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति नीति हर वर्ग का ध्यान रख रही है। समाज का समुचित विकास और लोगों का हित भाजपा पार्टी में ही सुरक्षित है।उन्होंने कहा कि लगातार उत्तराखण्ड विधानसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे मदन कौशिक लोकप्रिय नेता हैं। लगातार पांचवी जीत ने उनकी लोकप्रियता को साबित कर दिया है। मदन कौशिक के प्रयासों से हरिद्वार को नेचुरल गैस पाईप लाईन, भूमिगत बिजली लाईन जैसी कई अत्याधुनिक योजनाओं का लाभ मिला।

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा व रानीपुर विधायक आदेश चैहान को भी जीत की शुभकामनाएं दी ओर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि विधानसभा चुनावों में बंपर जीत के लिए संपूर्ण संत समाज प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं प्रदान करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की कुशल रणनीति के चलते उत्तराखण्ड में भाजपा को बड़ी जीत मिली। निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने भी भाजपा की प्रचण्ड जीत पर बधाई दी।

Next Story