
x
हरिद्वार: थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस फायरिंग के मुख्य आरोपित समेत तीन को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कुछ आरोपी अभी भी फरार चल रहे। जिनमें एक आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक उक्त प्रकरण में फरार चल रहे आरोपितों में विक्की पुत्र मांगेराम निवासी कटारपुर को पुलिस ने बहादरपुर जट के निकट स्थित आम के बाग के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।
Tagsहरिद्वारकटारपुरफायरिंगआरोपीपुलिसहत्थेचढ़ाHaridwarKatarpurfiringaccusedpolicearrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





