उत्तराखंड

Haridwar: महिला की सोने की चेन उड़ाने वाला किराएदार गिरफ्तार

Admindelhi1
10 Sept 2026 8:33 PM IST
Haridwar: महिला की सोने की चेन उड़ाने वाला किराएदार गिरफ्तार
x

हरिद्वार: हनुमान कॉलोनी रूड़की में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए आरोपित का गंगनहर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीनी गई चेन और पेंडल बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित पीड़ित महिला के घर में ही किराएदार बनकर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को हनुमान कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम के साथ सीआईयू रुड़की को भी जांच में लगाया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा मुखबिर से अहम सूचना मिली कि जन्माष्टमी के दिन हनुमान कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चेन छीनने वाला व्यक्ति उसका किराएदार ही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित के कमरे की तलाशी ली। कमरे में रखी अलमारी से एक चेन और पेंडल बरामद हुआ। इसके बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सूरज पुत्र दिलबर सिंह, निवासी डूंगरी रोपड़, रूपनगर, पंजाब, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद आरोपित का चालान कर दिया है।

Next Story