उत्तराखंड
Haridwar: दो कारों में अचानक लगी आग से मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू
Tara Tandi
10 April 2025 5:05 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: हरिद्वार के व्यस्त भगत सिंह चौक क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है, जब चौक पर सामान्य आवाजाही चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक कार से धुआं उठता दिखा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग भड़क उठी, जिससे पास खड़ी दूसरी कार भी चपेट में आ गई।
कारों में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत बुलाया गया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
TagsHaridwar दो कारोंअचानक लगी आगमचा हड़कंपदमकल पाया काबूHaridwar: Two cars suddenly caught firecausing a stirfire brigade brought it under controlजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





