Haridwar: सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान में छात्रों की भागीदारी

हरिद्वार: जिले के लक्सर क्षेत्र स्थित एचआर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, वाहन चालकों तथा अन्य शैक्षिक स्टाफ को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। अभिभावकों को विशेष रूप से फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका और दुर्घटना के बाद के ‘गोल्डन आवर’ के महत्व के बारे में बताया गया, ताकि आपात स्थिति में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सके और उसकी जान बचाई जा सके।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवारजनों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीश सिंघल, प्रवर्तन अधिकारी हरीश रावल, परिवहन सहायक निरीक्षक अरुण कुमार, परिवहन आरक्षी नीलम एवं विकास सिंह उपस्थित रहे।





