Haridwar: सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख

हरिद्वार: एसएमजेएन महाविद्यालय में आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक न्यूज के संदर्भ में निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीमंहत रवींद्रपुरी महाराज ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के विरुद्ध इस प्रकार से भ्रामक न्यूज फैलाने वाले व्यक्ति अथवा समूहों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेषित इस प्रकार की फेक न्यूज को लोकतंत्र के लिए वास्तविक खतरा बताया।
प्राचार्य सुनील बत्रा ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उच्च शिक्षा मंत्री के बारे में भ्रामक तथ्यहीन पोस्ट प्रसारित की है। उन्होंने कहा कि बैठक में उक्त भ्रामक प्रचार फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सरकार से सोशल मीडिया पर इस प्रकार की फेक न्यूज पर प्रतिबंध लगाने और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के जरिये भ्रामक चित्र या वीडियो बनाने पर प्रतिबंध की मांग की।
बैठक में डॉ संजय माहेश्वरी,प्रोफेसर जेसी आर्य, विनय थपलियाल, डॉक्टर सरोज शर्मा, डॉक्टर यादवेंद्र सिंह, डॉ लता शर्मा और डॉक्टर रिचा मिनोचा आदि शामिल रहे।





