उत्तराखंड

Haridwar: अपनी मांगों को लेकर स्ट्रीट वेंडर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन

Admindelhi1
8 July 2026 3:16 PM IST
Haridwar: अपनी मांगों को लेकर स्ट्रीट वेंडर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन
x
स्ट्रीट वेंडर्स ने समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

हरिद्वार, 07 जुलाई (हि.स.)। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडर्स और लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम पुराना सभागार के प्रांगण में एकत्र होकर पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में रोड़ी बेल वाला, पंतद्वीप पार्किंग, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, शिवपुर मार्ग और महिला पिंक वेंडिंग जोन सहित नगर निगम द्वारा विकसित तीन वेंडिंग जोनों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, कावड़ मेले के दृष्टिगत नगर निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में निर्गत किए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने, स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित रूप से बसाए जाने सहित 5 मन्वें कई गयी हैं।

इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने आश्वासन दिया कि कुम्भ मेला 2027 से पहले शासन के निर्देशों के अनुसार रेड़ी-पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित और स्थापित करने के लिए दो नए वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वेंडर्स को मूलभूत सुविधाएं देने और मेले के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लघु व्यापारी और स्ट्रीट वेंडर शामिल रहे।

Next Story