उत्तराखंड

Haridwar: महिला दिवस पर स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मान

Admindelhi1
9 March 2026 1:52 AM IST
Haridwar: महिला दिवस पर स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मान
x
"महिला दिवस पर लघु व्यापार एसोसिएशन की पहल"

हरिद्वार: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड लघु व्यापार एसोसिएशन ने गंगा घाटों पर बिंदी, चूड़ी, माला और प्रसाद बेचकर आजीविका कमाने वाली महिला स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानित किया।

रविवार काे अलकनंदा घाट पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेडी पटरी के लघु व्यापारी शामिल हुए। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि गंगा घाटों पर बिंदी, चूड़ी और माला बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली महिला स्ट्रीट वेंडर्स को आज भी वास्तविक महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से मांग की कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के तहत गंगा घाटों और फुटपाथों पर कारोबार करने वाली महिलाओं का सर्वे कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं।

इस अवसर पर महिला लघु व्यापार संगठन की नगर संयोजक कामिनी मिश्रा ने कहा कि समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ इन स्ट्रीट वेंडर्स महिलाओं तक नहीं पहुंच पाता, जो महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य के विपरीत है।

कार्यक्रम में कामिनी मिश्रा, पुष्पा। दास, इंदिरा देवी, कस्तूरी, सीमा, शांति, कला देवी, मधु, सावित्री, बबली, सुमन गुप्ता, मंजू पाल, सोमवती, तुलसी, राधा, ज्योति देवी, पूनम, विमला और कलादेवी सहित अनेक महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Next Story