उत्तराखंड

Haridwar: पुलिस-प्रशासन की मदद से हरिद्वार में लगेंगे स्मार्ट मीटर

Admindelhi1
4 Jun 2026 4:32 PM IST
Haridwar: पुलिस-प्रशासन की मदद से हरिद्वार में लगेंगे स्मार्ट मीटर
x
हरिद्वार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू करने की तैयारी

हरिद्वार: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत जनपद हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) शेखर चंद्र ने गुरूवार काे बताया कि यह कार्य जयपुर की कंपनी मैसर्स जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा. लि. द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, बिजली खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। भारत सरकार के 1 अप्रैल 2026 के राजपत्र के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्युत उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य किया गया है।

जनपद में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रथम चरण में हरिद्वार और रुड़की विद्युत वितरण मंडलों के विभिन्न क्षेत्रों में 6 से 20 जून तक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। हरिद्वार मंडल में जगजीतपुर, सराय, इब्राहिमपुर खुर्द, इब्राहिमपुर कला, शिवालिक नगर, मायापुर, भूपतवाला और कनखल क्षेत्र शामिल हैं, जबकि रुड़की मंडल में सोत मोहल्ला, बीएसएम तिराहा, आवास विकास, लेबर चौक, डिफेंस कॉलोनी, सिविल लाइंस, आदर्श नगर, ईदगाह रोड और रामपुर तिराहा क्षेत्रों में यह कार्य किया जाएगा।

स्मार्ट मीटर स्थापना को लेकर कुछ स्थानों पर संभावित विरोध की आशंका को देखते हुए कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक सहयोग की मांग की गई है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Next Story