उत्तराखंड
Haridwar: फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी बहन, नाराज भाई ने बहन की कर दी हत्या
Tara Tandi
10 Sept 2024 10:55 AM IST

x
Haridwar हरिद्वार: मंगलौर में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज एक भाई ने बहन को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट
मंगलौर में एक घर में खून से लथपथ 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। तो पता चला प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही अपनी बड़ी बहन का गला रेतकर हत्या की है। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक उन्हें मंगलौर कस्बे से सूचना मिली है कि एक युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। जहां खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है।
पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि प्रेम प्रसंग के चलते छोटे भाई अमन ने अपनी बड़ी बहन फिजा 22 वर्षीय का देर रात गला रेतकर हत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। घटना की जानकारी लगने पर मंगलौर कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।
TagsHaridwarफोन प्रेमीबात कर रही बहननाराज भाई बहनकर दी हत्याHaridwar phone loversister talkingangry brother sistermurderedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





