उत्तराखंड

हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग वारदात में दो आरोपित को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
18 March 2022 8:22 PM IST
हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग वारदात में दो आरोपित को किया गिरफ्तार
x

उत्तराखंड न्यूज़: सिडकुल पुलिस ने एक फैक्टरी से महंगे कलपुर्जे चुराने वाले नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है जबकि आगजनी कर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। सिडकुल थाने में प्योर एंड क्योर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक दीपक भारद्वाज ने फैक्टरी में लगी मशीन के कलपुर्जे एवं पीतल धातु के स्पेंडर को चोरी किए जाने की नामजद शिकायत की थी। सिडकुल पुलिस ने इस मामले में आरोपित अरुण निवासी शक्ति विहार को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए युवक से पुलिस ने मशीन के कलपुर्जे और दो स्पैडर बरामद किये हैं। इसके अलावा पुलिस ने महाराजपुर खुर्द कोतवाली लक्सर निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर आरोपित मनोज निवासी गंभीरपुर थाना रानीपुर को गिरफ्तार किया है। मनोज ने अरुण व उसके दोस्त के साथ मार पीट कर उस्तरे से घायल करने व कमरे में आग लगाने का आरोप लगाया था। आरोपित मनोज को एक तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Next Story