उत्तराखंड

Haridwar: नेपाल त्रासदी पीड़ितों की मदद को शांतिकुंज आगे आया, राहत सामग्री भेजी

Admindelhi1
29 Aug 2026 10:38 AM IST
Haridwar: नेपाल त्रासदी पीड़ितों की मदद को शांतिकुंज आगे आया, राहत सामग्री भेजी
x
नेपाल के पीड़ितों के लिए शांतिकुंज की पहल, दो ट्रक राहत सामग्री रवाना

हरिद्वार: नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों की मदद के लिए शांतिकुंज ने राहत अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को दो ट्रक राहत सामग्री लेकर शांतिकुंज का दल नेपाल के लिए रवाना हुआ। दल ने डॉ. प्रणव पण्ड्या और शैलदीदी से आशीर्वाद लिया और व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शैलदीदी ने नेपाल के भाई-बहनों के लिए राखियां भी भेजीं और कहा कि इस कठिन घड़ी में साथ खड़ा होना मानवता का धर्म है।

व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने बताया कि दल तिरपाल, आटा, चावल, चीनी, चायपत्ती, तेल, बर्तन, कपड़े और दैनिक उपयोग की सामग्री लेकर जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कर जरूरत के अनुसार आगे भी सामग्री भेजी जाएगी। दलनायक मंगल सिंह गढ़वाल ने बताया कि दल सोनौली बॉर्डर से काठमांडू पहुंचेगा और स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से राहत वितरण करेगा।

जन्मशताब्दी दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या के निर्देश पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सेवा में जुटे हैं। वहीं शांतिकुंज में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए विशेष यज्ञ, सामूहिक श्राद्ध और तर्पण भी किया गया।

Next Story