उत्तराखंड

Haridwar: नाबालिग किशोरी के अपहरण से सनसनी

Admindelhi1
26 Feb 2026 8:02 PM IST
Haridwar: नाबालिग किशोरी के अपहरण से सनसनी
x
"पुलिस ने दर्ज किया मामला"

हरिद्वार: थाना पथरी क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहरीर के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी 24 फरवरी की रात लगभग एक बजे घर से लापता हो गई। परिजनों द्वारा तलाश करने पर जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक किशोरी को उकसाकर घर में रखी लगभग 20 हजार की नकदी और चांदी के जेवर भी मंगवा कर अपने साथ ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही फेरुपुर पुलिस चौकी को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

पीड़ित पिता ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी नाबालिग है, ऐसे में उसके साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका से परिवार चिंतित है। उन्होंने पुलिस से शीघ्र बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी मनोज नॉटियाल ने बताया कि घोसीपुरा सपेरा बस्ती गांव से नाबालिग किशोरी के अपहरण की तहरीर प्राप्त हुई है।

तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी व आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Next Story