उत्तराखंड
Haridwar: जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास की सुरक्षा कड़ी
Admindelhi1
1 July 2026 2:45 PM IST

x
भाजपा नेता विकास को फिर धमकी, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार: थोक केंद्रीय उपभोक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विकास तिवारी को एक बार फिर फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात कॉलरों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उन्हें ठिकाने लगाने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास तिवारी ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
इससे पहले सोमवार को सहकारी समिति के चुनाव के दौरान उनकी कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी तथा उनको पिटा गया था। उस मामले में भी उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
इधर, फोन पर मिली धमकी के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही कॉल करने वाले की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहरिद्वारजान से मारनेधमकीभाजपा नेता विकाससुरक्षा कड़ीHaridwardeath threatsBJP leader developmentsecurity tightenedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





