उत्तराखंड

Haridwar: सफाई अभियान का दूसरा दिन, 10 टन कूड़ा हटाया गया

Admindelhi1
20 Nov 2025 5:50 PM IST
Haridwar: सफाई अभियान का दूसरा दिन, 10 टन कूड़ा हटाया गया
x

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिन सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद के सभी क्षेत्रों में एवं प्रवेश द्वारों में सभी अधिकारियों को स्वयं धरातल पर उतरते हुए, अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर सफाई व्यवस्था किए जाने के लिए निगरानी करने के निर्देश दिए गए थे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज दूसरे दिन भी जनपद के सभी विकास खंडों एवं तहसीलों में संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पहुंच कर सफाई व्यवस्था की निगरानी की। जिलाधिकारी स्वयं धरातल पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

अपर मुख्य नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी एवं सहायक नगर आयुक्त रिषभ उनियाल के देखरेख में आज पंतद्वीप मैदान(पार्किंग) एवं चमगादड़ टापू क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों के माध्यम से क्षेत्र की साफ सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 10 टन कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।

एसडीओ वन विभाग पूनम कैथोला ने बताया कि वन विभाग द्वारा जटवाड़ा पुल नहर पटरी मार्ग वन क्षेत्र में की एवं झाड़ी कटान का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी बहादरबाद मानस मित्तल ने चिकित्सालयों एवं उनके परिसरों में मेडिकल वेस्ट निकला गया एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया।

खंड विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट ने लाडपुर कलां क्षेत्र एवं रायसी मार्ग में की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी खानपुर राजेंद्र जोशी ने पुरकाजी बॉर्डर खानपुर में की जा रही सफाई व्यवस्था एवं झाड़ी कटान का निरीक्षण किया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट के बाहर नगर पालिका के सहयोग से साफ सफाई एवं कूड़ा उठान कार्य का निरीक्षण किया। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हर की पौड़ी क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए एवं आने वाले श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी न हो इसके लिए फुटपाथ एवं घाटों पर लगाई गई दुकानों को हटाया गया।

Next Story