उत्तराखंड
Haridwar: अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो कार, चार युवकों की मौत
Tara Tandi
15 Nov 2024 10:49 AM IST

x
Haridwar हरिद्वार: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा हो गया। रूड़की में एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए।
उत्तराखंड में फिर बड़ा हादसा
उत्तराखंड में लगातार हादसों की खबर सामने आ रही है। रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रही कार हादसे का शिकार हो गई। मेरठ के दौराला से रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बारातियों की स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई।
हादसे में चार की मौत चार घायल
बताया जा रहा है कि हादसा मंगलौर हाईवे पर गुड मंडी के पास हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त कार लगभग सौ मीटर पलटती हुई जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
तेज रफ्तार माना जा रहा है हादसे का कारण
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलौर हाईवे पर गुड मंडी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त थी कि कार पलटती हुई काफी दूर जा गिरी। कार में आठ लोग सवार थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। स्कार्पियो सवार मेरठ के दौराला क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव से रुड़की शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे।
TagsHaridwar अनियंत्रित होकर पलटीस्कॉर्पियो कारचार युवकों मौतHaridwar Scorpio car overturned uncontrollablyfour youths diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





