उत्तराखंड
Haridwar: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की सड़क हादसे में मौत
Admindelhi1
30 Sept 2025 4:34 PM IST

x
हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर कलां में आज सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शादी को मात्र दो माह ही हुए थे। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक जमालपुर कला गांव के झंडा चौक निवासी विजय कुमार प्रजापति किसी काम से जा रहे थे, जैसे ही स्कूटी सवार विजय गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो दिल्ली नंबर की एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विजय की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दिया।
Tagsहरिद्वारकारटक्करस्कूटी सवारसड़कहादसेमौतHaridwarcarcollisionscooter riderroadaccidentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





