उत्तराखंड

Haridwar: हरिगिरि-रविंद्र पुरी विवाद में साध्वी कंचन गिरि का बड़ा बयान

Admindelhi1
28 July 2026 6:16 PM IST
Haridwar: हरिगिरि-रविंद्र पुरी विवाद में साध्वी कंचन गिरि का बड़ा बयान
x
आरोपों के बाद संत समाज में बढ़ी सियासी और धार्मिक हलचल

हरिद्वार: हरिद्वार में अखाड़ों के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दुर्गाचार्य साध्वी कंचन गिरि ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों पर तीखा पलटवार करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंगलवार को जारी वीडियो संदेश में साध्वी कंचन गिरि ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने अपनी हत्या या आत्महत्या जैसी आशंका जताई थी। इस पर साध्वी कंचन गिरि ने कहा, जो दूसरों की सुपारी देते हैं, उनकी सुपारी कौन देगा? उन्होंने दावा किया कि सच्चाई जल्द सामने आएगी।

इतना ही नहीं, साध्वी कंचन गिरि ने अखाड़ा परिषद महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि संपत्तियों को हड़पने का खेल खेला जा रहा है और कई मामलों में पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने कहा कि समय आने पर वह इन मामलों से जुड़े सबूत भी सार्वजनिक करेंगी।

साध्वी कंचन गिरि के इन बयानों से हरिद्वार के संत समाज में चल रहा विवाद और तेज हो गया है।

Next Story