उत्तराखंड

Haridwar: तपोस्थली में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

Admindelhi1
18 March 2026 12:50 PM IST
Haridwar: तपोस्थली में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन
x

हरिद्वार: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-02 के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ प्रातःकालीन योगाभ्यास से हुआ। शिविर में उपस्थित सभी स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक योग करते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद की तपोस्थली पुण्यभूमि कांगड़ी ग्राम में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मदान ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए यज्ञ के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है बल्कि विचारों में भी सकारात्मक संतुलन स्थापित करता है।

इस अवसर पर प्रो. दीनदयाल ने भी यज्ञ के महत्व को प्रभावशाली ढंग से बताया। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, अनुशासन और सामूहिक चेतना का प्रतीक है, जो व्यक्ति को उच्च जीवन मूल्यों की ओर अग्रसर करता है।

प्रो. बबीता शर्मा ने भी स्वयंसेविकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त गोविंद, नवीन कुमार, राहुल प्रकाश, राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Next Story