उत्तराखंड

Haridwar: रंजन कुमार ने बीएचईएल दिवस पर साझा औद्योगिक विरासत को सराहा

Admindelhi1
1 Jan 2026 4:38 PM IST
Haridwar: रंजन कुमार ने बीएचईएल दिवस पर साझा औद्योगिक विरासत को सराहा
x

हरिद्वार: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने विगत वर्षों की भांति अपना वार्षिक पर्व बीएचईएल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने हीप एवं सीएफएफपी, दोनों ही इकाइयों में बीएचईएल ध्वज फहराया। साथ ही बीएचईएल कर्मियों को संस्थान की गरिमा एवं मूल्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए बीएचईएल प्रतिज्ञा भी दिलायी।

इस माैके पर कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, बीएचईएल दिवस तथा नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बीएचईएल दिवस का यह समारोह, मात्र एक उत्सव नहीं बल्कि यह हमारी साझा औद्यौगिक विरासत का प्रतीक है रंजन ने बताया कि बीता वर्ष 2025, बीएचईएल के लिए अनेक अवसरों से भरा रहा। उन्होंने बीते वर्ष में हरिद्वार इकाई समेत, बीएचईएल की अर्जित विभिन्न उपलब्धियों को भी सभी के साथ साझा किया। साथ ही बची हुई तिमाही में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जी जान से जुट जाने का आवाहन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रेरणात्मक बीएचईएल गीत का प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर महाप्रबन्धक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा सीआईएसएफ के अधिकारी व जवान आदि उपस्थित रहे।

Next Story