उत्तराखंड

Haridwar: स्वच्छ भारत को गति दे रहा प्रेमनगर आश्रम

Admindelhi1
20 Nov 2025 11:57 AM IST
Haridwar: स्वच्छ भारत को गति दे रहा प्रेमनगर आश्रम
x

हरिद्वार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ाने में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का प्रेम नगर आश्रम अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रेम नगर आश्रम का टॉयलेट टावर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।विश्व टॉयलेट डे के अवसर पर बुधवार को प्रेमनगर आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि आश्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने में निरंतर योगदान कर रहा है।

आश्रम में आने वाले श्रद्धालु भक्तों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आश्रम में आने वाले भक्तों की बड़ी संख्या को देखते हुए 1990 में आश्रम में 10 हजार वर्ग फीट में 450 शौचालय वाले दो विशाल टॉयलेट टावर का निर्माण किया गया था, जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हैं। टॉयलेट टावरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आश्रम पहुंचते हैं। धर्म नगरी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

दिल्ली के पंडवाला स्थित श्री हंस नगर आश्रम में भी 416 शौचालयों वाला टॉयलेट टावर बनाया गया है।पवन कुमार ने कहा कि देश को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। स्वच्छता केवल एकल प्रयास से संभव नहीं हैं। सभी के सम्मिलित प्रयासों से ही देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है।

Next Story