उत्तराखंड

Haridwar: नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस का सक्रिय संदेश

Admindelhi1
18 Nov 2025 5:41 PM IST
Haridwar: नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस का सक्रिय संदेश
x

हरिद्वार: नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर हरिद्वार पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में जिला पुलिस मुख्यालय सहित सभी थानों और कोतवालियों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गयी।

इस अवसर पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान सिर्फ पुलिस का नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग का दायित्व है। सभी नागरिकों को मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।उन्होंने कहा शपथ ग्रहण समारोह का उद्देश्य समाज में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों को बल देना है।

इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने कर्मठता से नशे के खिलाफ कार्य करने और समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया। पुलिस द्वारा आम जनता से भी अपील की गई कि वे अपने परिवारों और समाज को नशे की चपेट से बचाने में सहयोग कर जागरूकता का परिचय दें।।

Next Story