उत्तराखंड

Haridwar: हरकी पैड़ी पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

Admindelhi1
17 July 2026 2:55 PM IST
Haridwar: हरकी पैड़ी पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
x
हरिद्वार में बवाल के बाद पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया

हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात लोगों को हिरासत में लिया है।

कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार देर रात उपनिरीक्षक हाकम सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि हरकी पैड़ी स्थित ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर दो पक्षों के बीच मारपीट और झगड़ा हो रहा है।

पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़े हुए थे और मारपीट पर आमादा थे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने और दोबारा झगड़ा करने लगे। संज्ञेय अपराध होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सातों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते मनवीर सिंह पुत्र नवाब सिंह, मोहित सिंह पुत्र चरण सिंह, विकास पुत्र जोधसिंह, कपिल कुमार पुत्र बालेश्वर सिंह, नकुल पंवार पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम जटौल थाना देवबन्द जिला सहारनपुर, जयवीर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी ग्राम कुण्ड बगडा थाना नन्दानगर घाट जिला चमोली हाल पत्ता ओशो होटल हरकीपैडी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार व जोगिन्द्र पुत्र सलेखचन्द निवासी ग्राम शेखपुरी थाना जाँनी जिला मेरठ उ.प्र. हाल पत्ता होटल जोधपुर हरकी पैडी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Next Story