उत्तराखंड

Haridwar: धर्म पूछकर पीटने की बात गलत: पुलिस

Admindelhi1
26 Feb 2026 5:40 PM IST
Haridwar: धर्म पूछकर पीटने की बात गलत: पुलिस
x
"मारपीट मामले में पुलिस की सफाई"

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के एक ट्रक ड्राइवर द्वारा हरिद्वार में उसके साथ मारपीट करने के मामले मै लगाए आरोप का पुलिस ने खंडन किया है। ड्राइवर का आरोप था कि उसे धर्म पूछकर पीटा गया।

ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाया था कि वह एक ढाबे पर रुका था। वहां पर आरोपियों ने पहले उससे नाम पूछा और जब उन्हें पता लगा कि वो दूसरे धर्म का है, तो फिर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।आरोप है कि उसके सिर में टांके आए हैं तथा और भी चोटें आई हैं। युवक द्वारा पुलिस पर सुनवाई न करने के आरोप के बाद मुस्लिम ट्रांसपोर्टर उसके समर्थन में आ गए थे।

Also Read - बंगाल में स्थायी डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, यूपीएससी ने मांगे अधिकारियों के नाम

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि बीती 22 फरवरी की रात्रि को कलियर-बहादराबाद मार्ग पर स्थित ढाबे के पास फिरोज आलम पुत्र कमरे आलम निवासी मन्सूरपुर माफी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश, ने किसान ढाबे के पास अपना ट्रक खड़ा किया हुआ था। उसी रात नितीश पाल, विभांशु अपने दोस्त अंकुर चौहान, गौरव और कार्तिक चौहान के साथ किसान ढाबे पर खाना खाने गए थे। नितीश और विभांशु, फिरोज की ट्रक की आड़ में जाकर लघु शंका करने लगे थे।

इस पर फिरोज की नितीश और विभांशु के साथ गाली गलौज और मारपीट हुयी थी। दोनों पक्ष एक-दूसरे को पूर्व से नहीं जानते थे। धर्म संबंधी टिप्पणी करने के कोई भी तथ्य प्रकाश में नहीं आए। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Story