उत्तराखंड
Haridwar: निर्जला एकादशी मेले में बिछड़े मासूम को पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
Admindelhi1
25 Jun 2026 4:31 PM IST

x
पुलिस की सतर्कता से रोता-बिलखता बच्चा परिवार से मिला
हरिद्वार: निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया। रोते-बिलखते मासूम को आपदा राहत दल 40 पीएसी की टीम ने तत्काल अपने संरक्षण में लिया तथा उसके परिजनों की तलाश शुरू की।
निर्जला एकादशी स्नान के अवसर पर ड्यूटी पर तैनात 40 पीएसी की आपदा राहत टीम को एक छोटा बच्चा अकेला और घबराया हुआ मिला, जो अपने माता-पिता को खोज रहा था। टीम के जवानों ने पहले बच्चे को शांत कराया और उससे उसके परिवार के बारे में पूछताछ की।
इसके बाद टीम ने मेले क्षेत्र में लगातार खोजबीन और पूछताछ अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे के पिता बंटी सिंह निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा उसकी माता का पता लगाने में सफलता मिली। बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
Tagsहरिद्वारनिर्जलाएकादशी मेलेबिछड़ेमासूमपुलिससुरक्षितपरिजनोंसौंपाHaridwarNirjalaEkadashi fairseparatedinnocentpolicesafefamilyhanded overजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





