उत्तराखंड
Haridwar: पुलिस ने चोरी के मोबाइल्स बरामद कर मामले सुलझाए
Admindelhi1
9 Sept 2025 10:30 AM IST

x
"46 मोबाइल मिले"
हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के जरिए उन उदास चेहरों पर मुस्कान ला दी, जो खो गए मोबाइल मिलने की आस खो चुके थे। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने 46 मोबाइल खोज कर स्वामियों के सुपुर्द किया।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी, खोए मोबाइल की बरामदगी के लिए गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 46 मोबाइल फोन की रिकवरी की है, जिनकी कीमत लगभग 9 लाख 12 हजार रुपये है।
ये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कश्मीर, आन्ध्र प्रदेश व अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। नगर कोतवाली में आज यह फोन उनके स्वामियों को सौंपे गए।
Tagsउत्तराखडंहरिद्वारपुलिसचोरीमोबाइल्सबरामदमामलेसुलझाएUttarakhandHaridwarPoliceStolenMobilesRecoveredCasesSolvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





