उत्तराखंड
Haridwar: ओवरलोडिंग रोकने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान, 23 वाहन चालान, 17 सीज
Admindelhi1
31 Jan 2026 9:01 PM IST

x
हरिद्वार: परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान में 23 ओवरलोड वाहनों का चालान किया और 17 वाहनों को सीज कर दिया।
लकड़ी से भरी ट्रॉलियों पर कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में बीती रात चले विशेष चेकिंग अभियान में पकड़े इन वाहनों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई की गई। लकड़ी से लदी ओवरलोड 23 ट्रैक्टर ट्रालियों का चालान करने के साथ 17 को सीज कर दिया गया।
एआरटीओ नेहा झा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान और रात्रिकालीन ओवरलोड परिवहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहा था। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 15-20 फीट तक लकड़ी लादकर खुलेआम यातायात नियमों की अनदेखी की जा रही थी। जनजीवन के लिए खतरा बन रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Tagsहरिद्वारओवरलोडिंगरोकनेपुलिसअभियान23 वाहनचालान17 सीजHaridwarOverloadingPreventionPoliceCampaign23 VehiclesChallaned17 Seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





