उत्तराखंड

Haridwar: कुंभ मेला सुरक्षा प्लान पर पुलिस का फोकस

Admindelhi1
27 Sept 2025 10:08 AM IST
Haridwar: कुंभ मेला सुरक्षा प्लान पर पुलिस का फोकस
x

हरिद्वार: आईजी एवं कुंभ मेला नोडल अधिकारी डॉ. निलेश आनन्द भरणे ने सीसीआर में बैठक कर कुंभ मेले के संबंध में चर्चा की।

बैठक में उन्होंने मेले के लिए आवश्यक फोर्स, निर्माण कार्य, उपकरण इत्यादि के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही बताया कि कर्मियों को कुंभ मेला सम्बन्धी प्रशिक्षण दिए जाने के रोडमेप को भी तैयार किया जाएगा।

बैठक में उपलब्ध जनशक्ति एवं आवश्यकता, निर्माण कार्यों की आवश्यकता, उपलब्ध उपकरण एवं आवश्यकता, कार्मिकों को कुम्भ मेला संबंधी प्रशिक्षण व कुम्भ मेला संबंधी प्रस्तावों की अध्यतन स्थिति के संबंध में चर्चा की। बैठक में एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसपी सिक्योरिटी मंजूनाथ टीसी, कमांडेंट 40 पीएसी तृप्ति भट्ट, एसपी ट्रैफिक हरिद्वार जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला सहित एसडीआरएफ, एटीसी, पीटीसी के पुलिस अधिकारी सहित जनपद देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story