उत्तराखंड
Haridwar: पुलिस की हुई गौ-तस्करों से मुठभेड़, एक आरोपी घायल
Tara Tandi
27 March 2025 1:11 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस की बीती देर रात गौतस्करों से मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक बदमाश घायल हो गया. जबकि उसके दो साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. जिनकी तलाश जारी है.
पुलिस की हुई गौ-तस्करों से मुठभेड़
घटना बुधवार देर रात की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि नवोदयनगर के पीछे गुर्जर बस्ती से बछड़ा चोरी हुआ है. पुलिस ने आरोपियों को भागते हुए देख लिया. आरोपी कार सवार बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया. आरोपियों की कार आन्नेकी रोड पर सड़क किनारे कच्चे रस्ते में फंस गई. इस दौरान आरोपी गाड़ी से नीचे उतर कर भागने लगे.
मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जबकि उसके दो साथी जंगल की ओर भाग गए. घायल के कब्जे से पुलिस ने कारतूस 315 बोर और एक हजार की नगदी बरामद की है. आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ जुम्मन पुत्र भुल्लन सिंह निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
TagsHaridwar पुलिसगौ-तस्करों मुठभेड़एक आरोपी घायलHaridwar Policeencounter with cow smugglersone accused injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





