उत्तराखंड
Haridwar: पुलिस ने स्मैक तस्करी कर रहे दो को दबोचा, बाइक जब्त
Admindelhi1
1 Oct 2025 4:15 PM IST

x
हरिद्वार: डग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो नशा तस्करों को बाइक से स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के पास से 14.2 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से बाइक से स्मैक तस्करी करते दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर मोहसीन के कब्जे से 7.4 ग्राम व समीर के कब्जे से 6.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते मोहसिन निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार व समीर निवासी मोहल्ला पावधौई कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
Tagsहरिद्वारपुलिसस्मैक तस्करीदो को दबोचाबाइकजब्तक्राइम न्यूज़HaridwarPoliceSmack smugglingTwo arrestedBike seizedCrime Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





