उत्तराखंड

Haridwar: कांवड़ यात्रा में पुलिस अलर्ट, तीन युवकों से बैग और मोबाइल बरामद

Admindelhi1
28 July 2026 6:27 PM IST
Haridwar: कांवड़ यात्रा में पुलिस अलर्ट, तीन युवकों से बैग और मोबाइल बरामद
x
कांवड़ मेले में पुलिस का शिकंजा, चार मोबाइल और बैग बरामद

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से यात्रियों का सामान चोरी होने से बच गया। गुजरावाला चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे तीन संदिग्ध युवकों को पीछा कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से यात्रियों का छीना गया बैग तथा उसमें रखे चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस तीनों संदिग्धों को बरामद सामान सहित कोतवाली नगर हरिद्वार लेकर पहुंची, जहां उन्हें दाखिल कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को कांवड़ मेले में तैनात पुलिस की मुस्तैदी का उदाहरण माना जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में

उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पांडेय, आरक्षी गौरव पांडेय, आरक्षी अजय धोनी, आरक्षी धर्मेश कुमार शामिल रहे।

Next Story