उत्तराखंड
Haridwar: सत्यापन अभियान में पुलिस की कार्रवाई, 194000 रुपये का जुर्माना वसूला
Admindelhi1
27 Oct 2025 9:41 AM IST

x
हरिद्वार: कानून व्यवस्था तथा शांति व सुरक्षा व संदिग्धों की पहचान के मद्देनजर पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर समूचे जनपद में बड़े पैमाने पर सत्यापन अभियान चलाया गया।
पूरे जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत बाहर से आकर यहां निवास कर रहे लोगों के कागजातों की पड़ताल के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस संदिग्ध गतिविधियों को टटोल रही है।
इसी के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में डोर टू डोर सत्यापन अभियान चलाया, जिसमें 1492 व्यक्तियों का मौक़े पर सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले 18 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान कर 1,80,000 जुर्माना किया गया। इसके अतिरिक्त 81 पुलिस एक्ट में 59 व्यक्तियों का चालान कर 14,750 रुपये की धनराशि वसूली गयी.
Tagsहरिद्वारसत्यापन अभियानपुलिसकार्रवाई194000 रुपयेजुर्मानावसूलाHaridwarverification campaignpoliceaction194000 rupeesfinecollectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





