उत्तराखंड

Haridwar: तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन

Admindelhi1
26 Feb 2026 5:27 PM IST
Haridwar: तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन
x

हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौकशी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। रणसुरा गांव स्थित गन्ने के खेत से पुलिस ने दो जीवित गायों को सकुशल मुक्त कराया, जबकि मौके से लगभग 150 किलोग्राम गौवंशीय मांस और खाल बरामद की गई।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में कोतवाली लक्सर में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गौवंश स्क्वॉड ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मौके से गौवंशीय मांस और खाल बरामद की गई तथा दो गायों को सुरक्षित बचाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

शाहरुख, गुलजार और रिफाकत सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story