उत्तराखंड

Haridwar: गैंगस्टरों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता

Admindelhi1
10 May 2026 8:27 PM IST
Haridwar: गैंगस्टरों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता
x

हरिद्वार: जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत गंगनहर पुलिस ने गौकशी में लिप्त दो गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम सफरपुर निवासी उन अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही थी, जिनके खिलाफ पूर्व में भी गौकशी के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित वर्तमान समय में भी गौकशी के कार्यों में सक्रिय थे। इसके आधार पर दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

गंगनहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुभान पुत्र घसीटा तथा अब्बास पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम सफरपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।

Next Story