
x
हरिद्वार: ठंडे पेय की एजेंसी देने के बहाने साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से दो लाख ठग लिए।
कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र इमरान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने कैम्पा कोला कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए गूगल पर सर्च कर ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद उसके मोबाइल फोन नंबर पर एक कॉल आई।
कॉल कर रहे व्यक्ति ने खुद को कंपनी का हैड बताकर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के फार्म समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया और नेट बैंकिंग के जरिए 2 लाख 4 हजार 511 रुपए खाते में ट्रांसफर करा लिए। लेकिन डिस्ट्रीब्यूटरशिप नहीं दी। बाद में नंबर भी बंद हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tagsहरिद्वारफर्जीएजेंसीलोगोंकरोड़ोंनुकसानHaridwarfakeagencypeoplecroreslossजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





