उत्तराखंड
Haridwar: मनसा देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
Admindelhi1
27 July 2025 12:15 PM IST

x
हरिद्वार: हरिद्वार की प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मनसा देवी मंदिर जाने वाले सीढ़ी मार्ग पर रविवार सुबह भगदड़ में कुछ लोगों की मौत हो गई और कई लोग हादसे में घायल हो गए हैं।
घटना सुबह लगभग 9:30 बजे हुई। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। भगदड़ में घायलों की संख्या लगभग 25 से ज्यादा बताई जा रही है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 07 बताया जा रहा है।
शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। रितेश शाह ने हादसे में केवल दो लोगों की मौत की पुष्टि की। भगदड़ के पीछे का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
Tagsहरिद्वारमनसा देवीमंदिरश्रद्धालुओंअफरा-तफरीHaridwarMansa Devitempledevoteeschaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





