उत्तराखंड

Haridwar: आपदा पीड़ितों के लिए पैकेज नाकाफी: कांग्रेस

Admindelhi1
13 Sept 2025 11:53 AM IST
Haridwar: आपदा पीड़ितों के लिए पैकेज नाकाफी: कांग्रेस
x

हरिद्वार: जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड आपदा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घोषित 1200 करोड़ की राशि को नाकाफी बताया।

शुक्रवार को मायापुर स्थित भवन में जिला महानगर कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है और उत्तराखंड में इतनी भीषण आपदा के बावजूद उनका दौरा प्रदेश की राजधानी देहरादून तक सीमित रहा। उनके आर्थिक पैकेज मे 1200 करोड़ की छोटी रकम से साफ है, कि मोदी उत्तराखंड आपदा के प्रति संवेदनशील नहीं है।

बैठक में पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि मोदी सरकार संवेदनहीन हैं। उत्तराखंड आपदा में हजारों लोगों का जीवन संघर्ष में है, लेकिन यह सरकार लोगों के दुख तकलीफ से अनभिज्ञ हैं। पार्षद हिमांशु गुप्ता और सोहित सेठी ने कहा कि 1200 करोड़ की राशि जारी कर मोदी सरकार ने उत्तराखंड आपदा पीडि़तों का मजाक उड़ाया है। पार्षद विवेक भूषण विक्की और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि उत्तराखंड आपदा के लिए मोदी सरकार अविलंब बीस हजार करोड़ जारी करें।

बैठक में पार्षद नौमान अंसारी और पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट, अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, अनंत पाण्डेय, गौरव गोस्वामी, पार्षद प्रतिनिधि लाली आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Next Story