उत्तराखंड
Haridwar: मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा फरार, लूटकांड में थे शामिल
Tara Tandi
10 April 2025 1:01 PM IST

x
Haridwar हरिद्वार: रुड़की में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है. जबकि दूसरा आरोप अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. आरोपी लूट की वारदात में शामिल था.
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
घटना बुधवार देर रात की है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में 3 अप्रैल को बाइक चोरी को अंजाम दिया था. जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी. देर रात नहर पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया.
बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों युवक स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे. संदिग्धों का पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. जबकि दूसरा फरार हो गया.
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है. घायल बदमाश की पहचान अगम रावल (23) निवासी हरियाणा के रूप में हुई है. आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर रुड़की में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था.
TagsHaridwar मुठभेड़एक बदमाश घायलदूसरा फरारलूटकांड शामिलHaridwar encounterone miscreant injuredanother abscondingrobbery involvedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





